Poster showing Rahul as Arjun and Manmohan as Krishna

By on April 1, 2014

poster showing rahul as arjun and manmohan as krishna

अब राहुल अर्जुन और मनमोहन सारथी श्रीकृष्ण!

लोकसभा चुनाव में नेताओं को भगवान बनाने की होड़ मची हुई है। बीजेपी के पीएम कैंडिडेड नरेंद्र मोदी के लिए ‘हर हर मोदी’ नारे और ‘या मोदी सर्वभूतेषु’ पोस्टरों के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी को अर्जुन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रीकृष्ण बना दिया है।

इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में इन पोस्टरों के साथ नजर आ रहे हैं। इन पोस्टरों में महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध वाले प्रसंग का जिक्र है। रथ में सारथी श्रीकृष्ण की जगह मनमोहन सिंह और अर्जुन की जगह राहुल गांधी को दिखाया गया है।

इस पोस्टरों पर किसी तरह के विवाद को दरकिनार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता इस पोस्टरों को बिल्कुल सटीक बता रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये पोस्टर आज के संदर्भ में बिल्कुल सटीक है।

 

 

एक न्यूज चैनल से बातचीत में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि इन चुनावों में यह एकदम तय है कि सारथी मनमोहन हैं और राहुल अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर निशाना साध रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के लिए भी कुछ इसी तरह का प्रचार देखने को मिला था। ‘हर हर मोदी’ नारे के साथ उनकी दुर्गा के रूप में स्तुति करते हुए ‘या मोदी सर्वभूतेषु’ पोस्टर सामने आए थे। इस पर खासा विवाद भी हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: